
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना इलाके के माधोटांडा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला,सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच में जुट गई.वही पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.पुलिस के अनुसार शव में मुँह और नाक से झाग निकलते हुए पाया गया.और उस के बाये हाथ पर मोबाईल नम्बर 8860637491अंकित था,जिस के आधार पर सम्पर्क कर पुलिस ने मामले की ताप्तीस शुरू कर दी है. पुलिस को शव के जेब में चूहें मारने की दवा भी मिली है.वही मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताया जा रहा है.
