
पीलीभीत। ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई और अत्यधिक शोर उत्पन्न करने वाले 53 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।
जब्त किए गए इन सभी साइलेंसरों को क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात और उनकी टीम द्वारा सार्वजनिक रूप से बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस का उद्देश्य आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाना और वाहन चालकों में अनुशासन पैदा करना है।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे वाहनों में अनाधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं और केवल मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a comment