

–डिवाइस से चेक करती पीलीभीत पुलिस 👆–
टोल पर निगरानी,अब मुश्किल होंगी जान बचानी, दरअसल 4-5 जुलाई से जिले में स्थित सभी टोल प्लाजा पर नशे में वाहन चलाने,मॉडिफाइड साइलेन्सर का इस्तेमाल करने, प्रेशर हॉर्न या हूटर-सायरन, बजाने के साथ साथ नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना जेल का रास्ता दिखा सकता है. आपको बताते चले कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने कार्यवाही करते हुए जिले में स्थित दो टोल प्लाजाओ पर कड़ी निगरार्नी रखने के निर्देश दिए गए, जिसको देखते हुए नशे की हालत में वाहन चलाये जाने ड्रंकन ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेन्सर,प्रेशर हॉर्न, हूटर /सायरन, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने, फॉल्टी नम्बर प्लेट / एच०एस०आर०पी० (High Security Registration Plate)मामले पाए जाने पर अब तक जिला पुलिस ने कुल 68 चालान कर 3,12,500/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

Leave a comment