
प्रयागराज सीएम योगी ने सियावर रामचंद्र की जय के जय कारे से शुरू किया संबोधन,हनुमान जी,गंगा मैया, सरस्वती भैया और भगवान शिव माता पार्वती के भी जयकारे लगाए,महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनावरण को लेकर कहा,आज का दिन हम लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, आज भारत की राजनीति के एक ऐसे महान विभूति के जन्म के 125 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिनका जीवन भारत की राष्ट्रीयता के लिए भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था,महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वतंत्र भारत के मंत्रिमंडल में शामिल, जिन्होंने एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेगा,उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,मेयर और जनप्रतिनिधियों का प्रेरणा स्थल निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया, पहले नदियों के किनारे के स्थान का लोग दुरुपयोग करते थे,लेकिन अब यहां पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हुई है, अंग्रेजों ने जब पूरे पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में देने की साजिश रची,तो यह आवाज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की थी, उन्होंने पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनने दिया, उन्होंने कहा कि जब उनकी 125वीं जयंती के साक्षी बना रहे हैं,पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी का कमल खिल चुका है, लेकिन यह कमल विकास का सुशासन का और सुरक्षा का कमल है,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हिंदू महासभा से देश की पहली सरकार भी मंत्री बने,देश के हित में भारत की अखंडता के लिए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिए,उसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंघ की नींव रख दी थी, उनके सपनों को साकार करने का काम पीएम मोदी ने किया है, कश्मीर में धारा 370 समाप्त किया है,गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 समाप्त कश्मीर को अन्य राज्यों की तरह देश में मिला दिया,उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के संकल्प को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता होती है,भारत के अंदर राजनीतिक स्थिरता और शुचिता क्या होनी चाहिए,इसका मॉडल देश में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने प्रस्तुत किया था, उन्होंने 6 दशक तक सांसद,मंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में काम किया,लेकिन उनके दामन पर कोई दाग नहीं लग सकता, जब वह प्रधानमंत्री बने तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे सांसद बनने का मौका मिला, आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करने का मुझे सौभाग्य मिला, भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है, और प्रभु राम भारत की आत्मा के मूल स्रोत है, राम का मतलब राष्ट्र हैं, भारत को उत्तर से लेकर दक्षिण तक एकता के सूत्र में बांधने वाला कोई नाम है तो वह राम है, स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के भी भव्य प्रतिमा का आज अनावरण किया गया है,अयोध्या का भव्य राम मंदिर स्वर्गीय अशोक सिंघल की परिकल्पना रही है, उन्होंने पूज्य संतों को एक मंच पर लाने का काम किया,90 के दशक में एक ही गूंज थी राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे,उस समय के युवाओं ने स्वर्गीय अशोक सिंघल के नेतृत्व में राम मंदिर के लिए शंखनाद किया था,अशोक सिंघल जी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के स्नातक थे,लेकिन उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया, अपनी संपत्ति भी गरीबों और वनवासियों के लिए समर्पित कर दिया, तीनों महान विभूतियों के श्री चरणों में नमन करता हूं, महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर हम सब आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा प्राप्त करते हैं,पीएम मोदी का यही मंत्र है कि अगर विकास करना है तो हमें विरासत का सम्मान करना होगा, प्रयागराज समता की भूमि है, जब समता की बात होती है, तो लोग प्रयागराज जाने की बात कहते हैं, त्रिवेणी संगम में एक साथ लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं,यहां पर महर्षि भारद्वाज ने तपस्या की थी, भगवान राम वन गमन जाते हुए और वापसी में भी उनसे आशीर्वाद देकर ही अयोध्या को प्रस्थान किए,डबल इंजन सरकार को यह गौरव प्राप्त होता है कि महर्षि भारद्वाज की भव्य प्रतिमा स्थापित की,मंदिर और आश्रम का जीर्णोद्धार करने का सौभाग्य मिला,जनवरी 2025 के महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए थे,प्रयागराज वासी अभिभूत थे, उन्होंने यहां आने वाले लोगों की आवभगत की,सीएम ने प्रेरणा स्थल के लिए प्रयागराज वासियों का आभार जताया है,डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण प्रयागराज में हो रहा है, गंगा पर 1000 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनने जा रहा है, प्रयागराज की कुछ और विकास योजनाओं के बारे में हम लोग चर्चा करने जा रहे हैं, अपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने हैं तो उसके अच्छे परिणाम ही आएंगे।

Leave a comment