
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना इलाके में एक संदिग्ध युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया,सूचना के बाद सम्बंधित थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मृतक युवक के बाएं हाथ पर अंकित मोबाइल नम्बर 8860637491 के आधार पर शव की शिनाख्त की जा रही है.प्रथम दृष्टया मृतक की बायीं जेब से चूहे मारने की दवा का बंद पैकेट भी बरामद हुआ है तथा मृतक के मुंह एवं नाक से झाग भी निकलता पाया गया। शरीर पर बाएं गाल के ऊपर एवं दाहिने पैर के पंजे के पास हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या से जुडा हो सकता है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है.

Leave a comment