बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति ने योजनाओ को लेकर ग्रामीणो को किया जागरूक

👆जिला प्रोबेशन अधिकारी पीलीभीत अनुराग श्याम रस्तोगी…..

पीलीभीत में प्रोबेशन विभाग द्वारा संचलित कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,सखी वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं दत्तक ग्रहण जैसी योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए लोगो को जागरूक किया गया,
दरअसल जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर आज 7 जुलाई को विकासखंड बीसलपुर की दौलतपुर हीरा ग्रामसभा में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें मौजूद ग्रामीणों को राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सामाजिक कार्यकर्ता सजल सक्सेना एवं जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,सखी वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं दत्तक ग्रहण की जानकारी दी गई, वही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर -1098,1090,181,112,1076 एवं 108के विषय में लोगो को जागरूक किया गया,कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान,समूह की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment