




उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव 1-7 जुलाई को मनाया जा रहा है.पीलीभीत, बीसलपुर एवं पूरनपुर रेंज मे जनप्रतिनिधियों,वन अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणो की उपस्थिति में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विभाग द्वारा वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया,पीलीभीत रेंज वन महोत्सव सप्ताह में जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवींद्र कुमार (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) राम कुशल(मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण)संजीव सुकुमार सिन्हा (प्रधान न्यायाधीश)पारिवारिक न्यायालय,महेंद्र श्रीवास्तव(अपर जिला जज)राम किशोर (विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट) विजय कुमार हिमांशु (अपर जिला जज), शिखा प्रधान (विशेष न्यायाधीश, EC एक्ट),अनु सक्सेना(अपर जिला जज)फास्ट ट्रैक कोर्ट, त्रिभुवन नाथ पासवान(विशेष न्यायाधीश)पॉक्सो एक्ट,श्वेता दीक्षित (अपर प्रधान न्यायाधीश) पारिवारिक न्यायालय,सुनील कुमार (अपर जिला जज),मंगल देव सिंह (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), नुहिन जैदी (सिविल जज)सीनियर डिवीजन,सुंदर पाल (ए.सी.जे.एम.),अरुण क्रांति यशोदास (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण DLSA), सतीश कुमार-III (अपर सिविल जज) सीनियर डिवीजन,श्रीकांत गौरव (अपर सिविल जज)सीनियर डिवीजन,मोहम्मद शाहनवाज अहमद सिद्दीकी (अपर सिविल जज)सीनियर डिवीजन,समाली मित्तल(सिविल जज)सीनियर डिवीजन एफ़टीसी,इंदु यादव (सिविल जज)जूनियर डिवीजन, शिप्रा सिंह-II (न्यायिक मजिस्ट्रेट),दुष्यंत कुमार शर्मा (सिविल जज)जूनियर डिवीजन बीसलपुर,भावना शर्मा (अपर सिविल जज) जूनियर डिवीजन, प्रदीप यादव (अपर सिविल जज) जूनियर डिवीजन,तरुण कुमार (अपर सिविल जज) जूनियर डिवीजन,सक्षम शेखर (सिविल जज) जूनियर डिवीजन,उत्कर्ष सिंह (सिविल जज)जूनियर डिवीजन, अरुण कुमार (न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, पूरनपुर एवं पीलीभीत रेंज से विनीत प्रकाश श्रीवास्तव क्षेत्रीय वन अधिकारी,शेर सिंह उप क्षेत्रीय वनाधिकारी,अमित तिवारी वन रक्षक मौजूद रहे, आपको बता दें कि पीलीभीत वन महोत्सव सप्ताह के तहत नेहरू इंटर कॉलेज के सहयोग से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया,प्रधानाचार्या शोभा और शिक्षको ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।वही पूरनपुर रेंज अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधों की बारात निकाली गई। यह भव्य बारात पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर आसाम रोड (बंडा चौराहा) तक गई। इस दौरान स्कूली बच्चों के उत्साह ने राहगीरों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे और बीसलपुर रेंज रामलीला परिसर में वन महोत्सव में फलदार पौधों का वितरण कर लोगों को घरों और खेतों में फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया,
.

Leave a comment