
प्रयागराज गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव में हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा युवक,आज सुबह करीब 7 बजे की युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने युवक को हाईटेंशन टावर पर देखा,युवक के हाई टेंशन टावर पर चढ़ने की सूचना पर हड़कंप मच गया है, सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई,ग्रामीणों ने तत्काल मऊआइमा थाना पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई,युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस और मौके पर मौजूद लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे।

Leave a comment