


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनारस में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना एवं विद्यार्थियों को डी.बी.टी. के माध्यम से धनराशि योजना का शुभारम्भ किया गया. वही जनपद पीलीभीत के जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने भी शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा के डेमो कार्ड बाँटे,मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं प्रत्यक्ष लाभ के अंतर्गत DBT के माध्यम से परिषदीय स्कूली बच्चो के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए की धनराशि बटन दबाकर भेजा गया।
बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस के बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल ( ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर) से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ किया। जिसका गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह से एलईडी के माध्यम से जिले के शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशकों ने live प्रोग्राम देखा, इस मौके पर मौजूद विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद,डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,CDO सतीश प्रसाद मिश्रा,जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,DIOSविजय सिंह यादव,BSA रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।live प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से कहा की शिक्षक जब स्वस्थ रहेगा उसका परिवार जब स्वस्थ रहेगा तब बेहतर शिक्षा दे सकेगा। इस योजना से शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा,विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों के हितों के लिए दूरगामी सोच का सकारात्मक परिणाम है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को देकर सम्मानित किया गया। इस योजना से जनपद के 3718 शिक्षक, 569 अनुदेशक, 1512 शिक्षामित्र, 4203 विद्यालयों की रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से बुधवार को जनपद के एक लाख 31 हजार 380 परिषदीय विद्यालय के छात्राओं को जूता, मोजा, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म स्वेटर की धनराशि उनके अभिभावकों के खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्राथमिक स्कूल चोखापुरी के प्रधान अध्यापक मुनीष कुमार पाठक को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया। सजीव प्रसारण के दौरान एलईडी स्क्रीन पर जैसे ही प्रधानाध्यापक मुनीष कुमार पाठक को सम्मानित होते हुए जैसे ही जिले के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों ने देखा तो प्रेक्षागृह सभागार तालियों से गूंज उठा। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय योजना में प्राथमिक स्कूल चोखापुरी को राष्ट्रीय स्तर पर 25 वीं रैंक मिली और स्टेट स्तर पर दूसरी रैंक मिली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के लिए बड़े ही गौरव की बात है। प्राथमिक स्कूल चोखापुरी के प्रधानाध्यापक मुनीष पाठक को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की रंगोली टीम ने इस बार अनोखा प्रयोग किया। बारिश के कारण रंग-बिरंगे रंगों का प्रयोग न कर पाने पर फूलों से बेहतरीन रंगोली सजाई। जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Leave a comment