
आखिर क्यों विद्युत आपूर्ति में आती है बाधा,
मामला पीलीभीत के न्यूरिया-मझोला को आने वाली 33केवी हाइटेंशन लाईन बेहद जर्ज़र हो चुकी है. पुरानी वायर और इन्सुलेटर ही बड़ा कारण सप्लाई बाधा की है. दरअसल सालो पुरानी ये हाइटेंशन लाईन खेत, खलिहन और और पेड़ो से होकर गुजरती है. यही कारण है कि जैसे ही हल्की बारिश और हवा चली.सप्लाई या तो बंद कर दी जाती है या तो फाल्ट आने की वजह से ब्रेकडाउन हो जाती है.बताते चले कि न्यूरिया इलाके में पीलीभीत पावर हॉउस से सप्लाई दी जाती है तो मझोला में पीलीभीत 220 केवी उपखण्ड के साथ-साथ अमरिया क्षेत्र स्थित सरदार नगर 220 केवी से भी मझोला विद्युत उपखण्ड को सप्लाई दी जाती है.विद्युत आपूर्ति के भरसक प्रयास के बावजूद आये दिन लाईन ब्रेकडाउन हो जाती है.फिलहाल मझोला में आज 8 जुलाई को सुबह 6 बजे लगभग 4 बजे सायः तक बिजली नहीं आने से मझोला विद्युत उपखण्ड के अंतर्गत क्षेत्रवासियो को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है.
मामले में विद्युत विभाग के एक्सईन आशीष कुमार ने बताया कि लाईन की मरम्मत का कार्य जारी है.बरसात से पेड़ गिरने की वजह से लाईन ब्रेक होती है. मगर कुछ वक्त में ही खम्भे और तार बदलने का कार्य किया जाता है.ब्रेकडाउन की सूचना पर टीम द्वारा लाईन को तत्काल ठीक भी कराया जाता है.
मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते S.E मनोज कुमार खुद मझोला उपखण्ड पहुचे और स्थलीय निरिक्षण कर विद्युत आपूर्ति को चालू कराने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि बरसात में नमी के कारण तकनिकी दिक्क़ते आ जाती है.फिलहाल स्थिति सामान्य है.

Leave a comment