बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की मौत, एक की हालत गंभीर,

प्राकृतिक आपदा से जनहानि का मामला सामने आया है,पीलीभीत में बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से धान रोपाई करते वक्त दो किसान बुरी तरह झुलस गए, जिमे एक किसान की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. दरअसल ​पूरनपुर क्षेत्र के बख्तापुर शिवपुरिया गांव में किसान धान की रोपाई कर रहा था, इस दौरान असमानी बिजली गिरी और ​एक की मौके पर मौत हो गई. वही दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.हादसे में घायल दूसरे किसान को बेहतर इलाज के लिए CHC से जिला अस्पताल रेफर किया गया,​सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a comment