पेड़ नीलामी घोटाला,क्या ठेकेदार और अधिकारियो की है मिलीभगत, पी.पी.सिंह (APCCF)बरेली ने किया जवाब तलब ,

👆अरे ये क्या लाखो का माल चाँद रुपयों में कर दी नीलामी,

साहब वन विभाग के अधिकारी ही बिच्छू की तरह आपने ही विभाग को खोखला करने पर तुले हुए है, मामला पीलीभीत के ललोरीखेड़ा का है. जब मुख़्यमंत्री मंत्री शिकायत पोर्टल पर बिना मूल्यांकन किये वन विभाग व तहसील की मिली भगत करके 18 लाख की लकड़ी की नीलामी कौड़ियों के रेट में करने का मामला सामने आया, लाखो का वन राजस्व चन्द रुपयों में नीलामी करने का मतलब भ्र्ष्टाचार को दर्शाता है,इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता आसे राम निवासी ग्राम-गौनेरीबदी,ब्लॉक ललौरी खेड़ा तहसील सदर,पीलीभीत ने अब आईजीआरएस पर शिकायतकर्ता कर कार्यवाही की मांग कर रहा है, शिकायतकर्ता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है जिसने शिकायत में कहाँ है कि गाँव के गाटा सं. 79 खलिहान में यूकेलिपटिस के 25 वर्ष पुराने वृक्ष खड़े है विना गाँव पंचायत कार्यालय में भूमि प्रबंधक समिति की मीटिंग किये बिना नीलामी के 18 लाख की लकड़ी को चन्द रुपयों में वन विभाग व तहसील की मिलीभगत करके घोटाला किया जा रहा हैं,जिससे ग्राम पंचायत को हानि पहुँचा रहे हैं जो भी ज़िम्मेदार इस घोटाले में संलिप्त है उन पर कार्यवाही की मांग की है और ग्राप पंचायत कार्यालय में ठेकेदारों की खुली बोली लगवाकर,नीलामी कराये जाने की मांग कि है.वही कटान को तत्काल रोके जाने की भी बात कही गई,

आपको बता दें कि आसेराम ने पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सहित सम्बंधित अधिकारियो को भी इस मामले के बारे में अवगत कराया है.

पूरे मामले में A.P.C.C.F. पी.पी.सिंह (बरेली जोन )ने बताया है, कि मामले को संज्ञान लेकर DFO भारत कुमार डीके(सामाजिक वानिकी )से जवाब भी माँगा गया है,

जिसके बाद आनन फ़ानन में सामाजिक वानिकी जिलास्तरीय विभागीय टीम मौके पर मुआयना करने भी पहुंच गई,

Leave a comment