राजघाट पार्क में एसएसबी जवानो ने भी लगाया मां के नाम का पौधा..पौधरोपण कर छात्रावास का डीएम CDO ने किया निरीक्षण,

SSB

राजघाट पार्क पर DM और CDO ने एसएसबी जवानों के साथ किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए आज राजघाट पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर पौधोंरोपण किया, इस अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने का एकमात्र प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना है।डीएम ने एसएसबी के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में बल का यह योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है।वही मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और पोषण कर उसे वृक्ष बनाना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और नागरिकों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेंने की बात कही।उन्होंने राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्र छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में कमरा,पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर छात्रावास की विद्युत व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। जिससे की छात्रों की पढ़ाई और दैनिक व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। छात्रावास के छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हे मन लगाकर पढ़ने के लिए उत्साहित किया।

Leave a comment