10 में 0 अंक,पारिवारिक लाभ पेंशन योजना में फिसड्डी साबित हुआ पीलीभीत,CDO ने रोकी सैलरी,

पीलीभीत समाजकल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई एवं क्लर्क अमित अग्रवाल पर बड़ी कार्यवाही का मामला सामने आया है. CDO सतीश प्रसाद मिश्रा ने कार्यवाही करते हुए फिलहाल इनकी सैलरी रोक लगा दी है. दरअसल उत्तर प्रदेश CM डैश बोर्ड पोर्टल में हर महीने की 10 तारीख़ को किये गए विकास कार्यों की रैंक निर्धारित की जाती है,मगर इस बार 10 जून को जिला पीलीभीत की रैंक 49 नम्बर पर है. विकास कार्य में समाज कल्याणपुर इस बार फिसड्डी साबित हुआ है. जिसको लेकर विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, समाजकल्याण विभाग की मुख्यतः पारिवारिक लाभ पेंशन योजना के अंतर्गत 10 में (0) अंक आया है तो वही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह भी जून की जगह जुलाई में हुई है. आखिर ये लापरवाही किस वजह से हुई.समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई और क्लर्क अमित कुमार अग्रवाल पर कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने इनकी सैलरी रोकते हुए रिपोर्ट संस्तुति के लिए जिलाधिकारी कार्यालय भेज दिया है.CDO की कार्यवाही से विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a comment