NH पर दौड़ते ट्रक में आग की लपटों ने चालक की ली जान,कारणों की जाँच में जुटी पुलिस,

NH पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में लगी आग, चालक की भी जलकर हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आग पर पाया काबू,

पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरसात के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर JH02k9750 के केबिन में आग की लपटें आसमान छू रही थी,यही नहीं चलते हुए ट्रक में आग लग जाने से चालक की जिंदा जलकर मौत भी हो जाती है।जानकारी के बाद पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ट्रक में मौजूद चालक को मृत देखा,आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,

दरअसल पूरा मामला पीलीभीत के थाना गजरौला स्थित बड़ी नहर के पास का है. जहाँ ये हादसा हुआ,हालांकि ट्रक में आग लाग जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर ये दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वही आग को बुझाकार शव निकाला गया तो तो वो बुरी तरह से झुलस चूका था.इस लिए पहचान हो पाना मुश्किल था,जानकारी के बाद एसपी सुकीर्ति माधव मौके पर पहुचे और गजरौला पुलिस को जाँच के निर्देश दिए है.

Leave a comment