वृक्षारोपण महाभियान 2026 के अंतर्गत पीलीभीत SP सुकीर्ति माधव ने लगाया मां के नाम का पौधा.

वृक्षारोपण महाअभियान-2026′ को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाईन में लगाया *मां* के नाम का पौधा,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा थीम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को लेकर आज एसपी सुकीर्ति माधव ने12 जुलाई, 2026 को ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ अंतर्गत पौधरोपण कर जन सन्देश दिया,

दरअसल यूपी में योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु संतुलन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस महाअभियान में जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

आज पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीयों ने अलग अलग प्रजातियों के छायादार,फलदार पौधोंरोपण किया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

एसपी सुकीर्ति माधव ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

Leave a comment