

प्रयागराज संगम नगरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिव मंदिर में पीतल के आसन सहित लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हुई,शातिर चोर मंदिर के अंदर और बाहर लगे 8 पीतल के बड़े घंटे और तांबे का कलश ले उड़े,रात के अंधेरे में मंदिर परिसर में हुई चोरी की यह घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,9 जुलाई की रात 12 बजकर 48 बजे चोरी की वारदात हुई,सिटी जोन के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बरौली शिवाला स्थित मंदिर की ये पूरी घटना है ,इस मामले में पीड़ित पुजारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है,वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a comment