होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मीटिंग में एसपी सुकीर्ति माधव ने दिया दिशा निर्देश,

पीलीभीत SP ने होमगार्ड भर्ती को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया दिशानिर्देश, पीलीभीत जिले मे होमगार्ड भर्ती लेकर पीलीभीत पुलिस ने कमर कस ली है,निष्पक्ष और पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए आज पुलिस लाइन सभागार में SP सुकीर्ति माधव ने भर्ती ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया. पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने अभ्यर्थियों की डी.बी.पी.ए.सी. (Document Verification, Bio-metric एवं Physical Assessment/प्रचलित भर्ती प्रक्रिया) के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, SP ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं निष्पक्ष व्यवहार किया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिएमीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a comment