पालिकाकर्मी ने मौत को लगाया गले, सुईसाइड नोट में EO को ठहराया जिम्मेदार..

पीलीभीत के बीसलपुर नगर पालिका में एक कर्मचारी के सुईसाइड नोट लिखकर ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है,कर्मी ने सुईसाइड नोट में EO पर सस्पेंड कर प्रताड़ित करने की बात कही गई है,

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा प्रसाद मोहल्ले में निलंबित नगरपालिका कर्मचारी उपेंद्र शर्मा ने सुईसाइड नोट लिखकर मौत को मौत को गले लगा लिया,उपेंद्र ने ​सुईसाइड के पांच पन्नों पर नगर पालिका के EO और अन्य कर्मी पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है.सुईसाइड नोट में उपेंद्र ने स्थानीय ​विधायक और चेयरमैन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है.

बताते चले कि सुईसाइड नोट में टैक्स घोटाले की FIR में जेल जाने और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने से उपेंद्र प्रताड़ित चल रहा था, मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उपेंद्र द्वारा जारी सुसाइड नोट के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Leave a comment