


पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया.दरअसल क्षेत्र के जोगीठेर गांव में सोमवार यानि आज ट्रक की फयूल टैंक में वेल्डिंग करते वक़्त बड़ा धमका हुआ,जिसके बाद डीजल टंकी के परखच्चे उड़ गए,इस घटना में तीन लोगो घायल हो गए. तीनो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहाँ उन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है.

Leave a comment