100%लक्ष्य पूरा,टॉप 5 में पीलीभीत का नाम.लखनऊ में सम्मानित हुए अधिकारी..

(पीलीभीत)लखनऊ में आयोजित कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण वर्कशॉप कार्यक्रम में पीलीभीत का स्थान टॉप 5 में आया है,और पीलीभीत CVO प्रवीण त्यागी को सम्मानित भी किया गया,

दरअसल पीलीभीत जिले में गौवंशीय एवं महीष पशुओ की 3,21000 संख्या है.जिसमे मादा पशुओ में गाय 79449,भैस 91818 यानि कुल 171267 को कृतिम गर्भाधान कराया गया. वही 281000 पशुओ के टीकाकरण व्यवस्था को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश में टॉप 5 में अपना स्थान प्राप्त किया है.लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेष राम,विशेष सचिव देवेंद्र पाण्डेय,निदेशक प्रशासन dr. राजेंद्र प्रसाद सहित प्रदेश के 75 जिलों में पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.साथ ही प्रदेश के जिलास्तरीय CVO,डिप्टी CVO और ज्वाइन डाइरेक्टर भी मौजूद थे.

मुख्यतः टीकाकरण की खुरपका,मुँहपका जैसे घातक बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कराया गया,फिलहाल भारत पशुधन ऐप पर फीडिंग को लेकर पीलीभीत का स्थान टॉप फर्स्ट 5 में है,

Leave a comment