सरफिरे पैरामेडिकल स्टूडेंट ने सहपाठी छात्रा पर किया जानलेवा हमला,ईलाज के दौरान मौत,

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर एक सरफिरे मेडिकल छात्र ने छात्रा के गले पर धारदार चाकू से हमला कर दिया है. जिस के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया,इस हमले में बीचबाचाव कर रही स्टॉफ नर्स भी गंभीर रूप से घायल हो गई .ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स के हाथ पर चाकू लगी है.आनन फ़ानन में दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया गई.जिसमे छात्रा कशिश की ईलाज के दौरान मौत हो गई,

दरअसल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है जिसकी उम्र 19 वर्ष और पीड़ित छात्रा का नाम कशिश है.दोनों प्रथम वर्ष 2025 बैच के छात्र और छात्रा है. कशिश सिटी स्कैन और आरोपी सागर x-ray विभाग में पढ़ाई कर रहे थे,बीचबचाव में घायल स्टॉफ नर्स का नाम निधि है. जिसके हाथ में चाकू से वार किया गया है, जिसका ईलाज जारी है.वहां पर मौजूद गार्ड और अन्य स्टॉफ ने भाग रहे आरोपी को मौके पर दबोच लिया है,वही सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है.इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.मामला प्रेम प्रसंग से जुडा होना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच के साथ साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में वॉइस प्रिंसिपल dr अरुण कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पुलिस जाँच कर रही है,फिलहाल आरोपी छात्र को हिरासत में लिया जा चूका है. इस हमले में घायल छात्रा और स्टॉफ नर्स का सुचारु रूप से ईलाज जारी है.

मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मौके का जायजा लिया और तत्काल जाँच और कार्यवाही के निर्देश दिए है.

आपको बता दें की हमले के बाद पैरामेडिकल छात्रा अस्पताल में ईलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रही कशिश की मौत हो गई .सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन में मातम छा गया.

Response

  1. Shashnk mishra Avatar

    pilibhit me 1 no portal awesome…

    Like

Leave a comment