नशे में धुत युवक को पूर्व विधायक ने जड़ा थप्पड़, विधायक बेटे ने किया बीचबचाव,

भाजपा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के युवक को थप्पड़ मरते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल पीलीभीत के बीसलपुर से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता रामशरण वर्मा ने एक युवक को उस वक्त थप्पड़ मारा. जब वो नशे में धुत होकर आसपास मंडरा रहा था.फिलहाल पूर्व विधायक रामसरन वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पूर्व राज्यमंत्री आपने बेटे विधयाक विवेक वर्मा के साथ मृतक नगरपालिका कर्मी ​के परिजनों से मिलने गए थे.इसी बीच मृतक कर्मचारी उपेंद्र शंखधार के घर पहुंचे रामसरन वर्मा ने युवक को थप्पड़ मार दिया,इस पूरे मामले में विधायक विवेक वर्मा ने कहाँ कि ‘नशे में था युवक’।

बताते चले कि दो दिन पूर्व बीसलपुर नगर पालिका कर्मी ने फांसी लगाकर खुद मौत को गले लगा लिया था. जिसमे एक सुईसाइड नोट भी लिखा था, जिस में पालिका के EO. और अध्यक्ष को दोषी मानते हुए विधायक विवेक वर्मा से कर्यवाही की मांग की थी.संज्ञान लेते हुए विधयाक विवेक वर्मा और उनके पिता रामशरण वर्मा मृतक परिजनों से मिलने गए थे,

Leave a comment