उत्तराखंड महापर्व हरेला महोत्सव में पशु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी ने किया पौधारोपण,

उत्तराखंड में महापर्व हरेला महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड द्वारा वृक्षारोपण कराया गया, यही नहीं गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण पर बैठक का भी आयोजिन कराया गया,उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की गौशालाओं के सुदृढ़ संचालन एवं उनके लिए उपलब्ध कराए जाने वाले अनुदान/वित्तीय सहायता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। इस दौरान गौशालाओं के प्रभावी संचालन,पशुओं के बेहतर संरक्षण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के उपरांत हरेला महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड एवं निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड तथा जैव विविधता के संवर्धन का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए,रणजीत सिंह नामधारी ने कहा,कि हरेला महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड श्री उमेश अग्रवाल जी संयुक्त निदेशक डॉ. ए. एल. बिष्ट, उपनिदेशक डॉ. के. के. मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल सहित उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निदेशालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a comment