ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में गौवंशीय पशुओ की भरमार,कारण जानकर हो जायेंगे हैरान ..

क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल 👆

क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल 👆

कॉलेज में गौवंशीय 👆

पीलीभीत शहर के मध्य में स्थित राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज में गौवंशीय पशुओ के अवगमन से छात्रों और शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है,वही यहाँ के प्रधानाचार्य ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर गौवंशीय पशुओ को पकड़कर उनको आश्रय घर भेजने की बात कही है,

आपको बता दें कि पीलीभीत के गौहनिया पर स्थित पीएम श्री ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज में एकाएक गौवंशीय पशुओ की आवाजही बढ़ गई.कॉलेज और ग्राउंड में गौवंशीय पशुओ की मौजूदगी ने ना कि शिक्षकों की चिंता बढ़ाई है,वही अभिभावकों और छात्रों के लिए भी डर का माहौल बना हुआ है. कॉलेज मैदान और कैम्पस में इनके विचरने से वहां के छात्रवास में रह रहे छात्रों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,यही नहीं कैम्पस में स्थित वृक्ष और नवरोपित पौधे को भी नुकसान का खतरा है.किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यहाँ के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने बीते 16 जुलाई को सम्बंधित नगर पालिका को पत्र भेजकर गौवंशीय पशुओ को पकड़कर गौशाला भेजनें की बात कही है.

पीएम श्री ड्रमंड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने बताया कि कृषि प्रयोगशाला की तरफ लगभग 100 मीटर दीवार क्षतिग्रस्त होने की वजह से गौवंशीय पशु अंदर आ जाते है.जिसकी जानकारी उच्चधिकारियो को दी जा चुकी है.फिलहाल इनको रोकने के लिए अस्थाई बाड़ लगाने की व्यवस्था की जाएगी,जिससे इनको कॉलेज और मैदान की तरफ आने से रोका जा सके,

Leave a comment