
पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बिना बिल एवं रसीद के अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाओं का जखीरा मिलने का मामला सामने या है,जिसमे 3 आरोपी अरेस्ट हुए है.इनके पास भारी मात्रा में दवाइयां,5 मोबाइल फोन,1 लैपटॉप एवं नकदी बरामद हुई है,
दरअसल पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर 16 जुलाई यानि बृहस्पतिवार को थाना जहानाबाद पुलिस ने सूचना के बाद चेकिंग के दौरान शाही चौकी पर एक संदिग्ध KIA सेल्टॉस कार में दवाइयो का जखीरा पकड़ा गया है. गाड़ी नम्बर UP21DR7311 को रोककर चेकिंग में कार सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी ली गई, गाड़ी के अंदर कई कंपनियों की एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां,सिरप,टैबलेट,औषधीय तेल,दवा की पुड़ियां,लेटरपैड और विजिटिंग कार्ड बरामद हुए। मौके पर आरोपियों के पास कोई बिल अथवा रसीद नहीं दिखाए जाने पुलिस ने हिरासत में ले लिया,थाना जहानाबाद में केस दर्ज करते हुए धारा 269/2026, धारा 318 (4) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई, आरोपी 1-महफूज आलम जिला अमेठी,2-कौशर जिला मुरादाबाद,3-रोहित जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया,
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया,कि वे थाना न्यूरिया क्षेत्र में मरीजों को दवाइयां बाँट कर लौट रहे थे और हर गुरुवार को वहां कथित डॉ. मो.अनस मरीजों को जोड़ों का दर्द,गठिया,दाद-खाज,खुजली,कमर दर्द,स्पॉन्डिलाइटिस,नसों के दर्द,स्लिप डिस्क,अर्थराइटिस आदि रोगों का उपचार एवं दवाइयां देते हैं,डॉक्टर के उपस्थित न होने के कारण वे स्वयं दवाइयों का वितरण कर रहे थे,
पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार बिना विधिक अनुमति एवं आवश्यक अभिलेखों के उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराकर मामला पूर्णतः धोखाधड़ी ही दर्शाता है.

Leave a comment