पूर्व भाजपा विधायक ने पीटा. पीड़ित शिकायत करने पंहुचा डीएम कार्यालय,

पीलीभीत कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया.जब पूर्व राज्यमंत्री रामशरण वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मरने के मामले में आज डीएम से मिलाकर निषाद पार्टी ने शिकायत कर दी,

आपको बता दें कि बीसलपुर के पूर्व विधायक एवं मंत्री ने दो दिन पूर्व युवक को थप्पड़ मार दिया था,दरअसल बीसलपुर के हाल विधायक विवेक वर्मा आपने पिता राम शरण वर्मा के साथ नगर पालिकाकर्मी उपेंद्र शंखधार के आत्महत्या के बाद उसके परिजनों से मिलने पहुचे थे और इस बीच रामशरण वर्मा ने जिस युवक को थप्पड़ मारा था,दरअसल युवक सत्यपाल कश्यप खुद को मृतक उपेंद्र का करीबी रिश्तेदार बताता है जिसने आज वही युवक निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ डीएम कार्यालय पंहुचकर थप्पड़ मारने के मामले में रामशरण वर्मा (पूर्व विधायक)के खिलाफ लिखित शिकायत की है , शिकायती पत्र SDM न्यायिक पावन कुमार ने रिसीव किया और कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है.

Leave a comment