

पीलीभीत के मुख्यडाकघर की ई मेल आईडी पर धमकी,डाकविभाग में हड़कंप .पुलिस और LIU की टीम ने डाक घर कार्यालय पहुंचकर शुरू की जाँच,
दरअसल पीलीभीत के मुख्यडाक घर की मेल आई डी पर धमकी के बाद पुलिस और एल आई यू टीम मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी,सुरक्षा एजेंसियो ने कार्यालय के चप्पे चप्पे की सघन जाँच किया, हालांकि जाँच में किसी तरह कि संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई. मगर ई मेल को आई टी सेल ने सोशल मीडिया के अकाउंट से लेकर सभी सॉफ्टवेयर की जाँच शुरू कर दी है. वही इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने के निर्देश पर मुख्य डाक घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
आपको बता दें की पूर्व में भी मुख्य डाक घर पीलीभीत और बरेली,बदायूं सहित जोन में ई-मेल पर धमकी दी जा चुकी है.जिसको लेकर कई बार पुलिस द्वारा जाँच भी की गई.जिसमे मामला फेक पाया गया,मगर सुरक्षा एजेंसीयां आज भी इस धमकी को लेकर डाक घर के ई मेल अकाउंट पर निगरानी कर रही है.
बताते चले कि पूर्व में 14 अप्रैल 2026 को ई-मेल पर मुख्य डाक घर पीलीभीत को बम से उडाने की धमकी आयी थी,पुलिस ने उस वक्त भी गहन जाँच कर अभियान चलाया,पर किसी भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई और अब फिर दोबारा अब 16 जुलाई 2026 कल ई-मेल पर धमकी आयी है.
इस मामले में डाक अधीक्षक नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पति वार यानि बीती 16जुलाई को ई-मेल पर धमकी आयी, इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक से की गईथी.शिकायत के बाद सम्बंधित पुलिस और सुरक्षा एजेंसियो द्वारा कार्यालय पर पड़ताल की गई , मगर किसी तरह के कोई विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

Leave a comment