

पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति की बैठक की गई, जिसमे रैगिग को लेकर प्राचार्य ने विशेष गाइडलाईन दी,
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आज एंटी रैगिंग समिति की बैठक की गई, प्राचार्य संगीता अनेजा और उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई,जिस में महाविद्यालय परिसर एवं छात्रावासों में रैगिंग रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने MBBS के विद्यार्थियों से फीडबैक ली गई और अभिलेखों का अवलोकन भी किया गया, इस समीक्षा बैठक में रैगिंग से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है,इस मौके पर प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने समिति के सदस्यों को निर्देश भी दिए,कि महाविद्यालय में Zero Tolerance की नीति के अंतर्गत एंटी रैगिंग संबंधी सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा,कि नए एवं सीनियर विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद,पारस्परिक सम्मान तथा सहयोग की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए,
मेडिकल कॉलेज समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सम्मान महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की असुविधा या रैगिंग जैसी घटना का सामना करना पड़े, तो वह बिना किसी संकोच के एंटी रैगिंग समिति अथवा महाविद्यालय प्रशासन को तत्काल अवगत कराए।ताकि तत्काल एक्शन लिया जा सके,
बैठक में एंटीरैगिंगसमिति में मौजूद डॉ.शिखा सक्सेना,डॉ.श्रेयशी,डॉ.अर्चना सिंह,डॉ.मुकेश पाण्डेय,डॉ.ज्योति त्रिवेदी, डॉ.परीक्षित सिंह,डॉ.मानसी सिंह और डॉ. प्रदीप शेखावत मौजूद रहे।

Leave a comment