


पीलीभीत के मझोला पकडिया रेलवे स्टेशन के पास गड्ढे में 3 मगरमच्छ की मौजूदगी से हड़कंप मचा गया,फिलहाल ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है,
आपको बता दें कि भारी बरसात के बाद गांव के नालो और गड्ढों में पानी भर गया है. वही नदियों से निकलकर मगरमच्छ अब रिहायाशी इलाकों कि तरफ विचरण कर रहे है. मामला पीलीभीत के मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन और उत्तराखंड सीमा पर स्थित हल्दी घेरा गांव में रहने वाले सर्वजीत सिंह जोकि एक किसान भी है इसके घर के पास एक गड्ढे में एक साथ 3 मगर कि मौजूदगी बनी हुई है. अभी तक मगरमच्छ 2 मुर्गा और 1 कुत्ते को निवाला बना चूका है, सर्वजीत सिंह एवं अन्य ग्रामीणो ने इतियातन मवेशीयो को गड्ढे से दूर सुरक्षित स्थान पर बांधना शुरू कर दिया है.फिलहाल गड्ढे में मौजूद मगर की सूचना किसान सर्वजीत सिंह ने तत्काल ग्राम प्रधान जसवंत सिंह को दे दी है.इस मगर को देखने के लिए गांव वालों का ताँता लगा हुआ है.गर्मीणो में प्रदीप सिंह,गुरुसाहब सिंह, दलविंदर सिंह,सुरता सिंह आदि लोगो शामिल है.ग्रामीणो का आरोप है कि लगातार सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम गांव में नहीं आ रही है और विभाग कि लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई,
आपको बता दें कि किसान सर्वजीत सिंह और मगरमच्छ की मौजूदगी वाला गड्ढा की दुरी चंद कदम की है.जिससे किसान सर्वजीत सिंह मगरमच्छ से आपने परिवार पर मंडरा रहे खतरे से काफ़ी परेशान है.

Leave a comment