90 विदेशी स्नातक प्रशिक्षु पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में करेंगे इंटर्नशिप,

पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अटैच चिकित्सालय में 90 विदेशी चिकित्सा स्नातकों ने इंटर्नशिप प्रारम्भ किया,

दरअसल आज 19 जुलाई 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, इसके चलते 90 विदेशी चिकित्सा स्नातकों (Foreign Medical Graduates)FMGs का एक वर्षीय अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप (CRMI) कार्यक्रम ka ayojan kiya gya, जिसमे उनका जोरदार स्वागत किया गया।यह इंटर्नशिप उन्हें भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ साथ उनके चिकित्सकीय कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा, प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने सभी इंटर्न चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा,कि मेडिकल कॉलेज उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा,गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने आशा व्यक्त की,कि सभी इंटर्न अपने प्रशिक्षण काल में अनुशासन,सेवा-भाव तथा चिकित्सा नैतिकता का पालन करते हुए रोगियों की बेहतर देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करेंगे,

मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ.अरुण सिंह ने कहा,कि 90 विदेशी चिकित्सा स्नातकों का एक साथ इंटर्नशिप के लिए महाविद्यालय से जुड़ना संस्थान की बढ़ती शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय क्षमता का परिचायक है। उन्होंने सभी इंटर्नों से अपेक्षा की कि वे वरिष्ठ संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए उत्कृष्ट चिकित्सकीय दक्षता विकसित करें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखेगें,

90 विदेशी स्नातक इंटर्नशिप के दौरान सभी प्रशिक्षु चिकित्सकों को मेडिसिन,सर्जरी,प्रसूति एवं स्त्री रोग,बाल रोग,सामुदायिक चिकित्सा,आपातकालीन चिकित्सा तथा अन्य प्रमुख विभागों में चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा।इससे उन्हें रोगी प्रबंधन,नैदानिक निर्णय क्षमता तथा टीम आधारित चिकित्सा सेवाओं का व्यापक अनुभव प्राप्त होगा।यही नहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विदेशी चिकित्सा स्नातकों के आगमन से संस्थान का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा के स्तर को भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

बताते चले कि रूस,जॉर्जया,कज़ाखस्तान,उज़्बेकिस्तान,रोमांया,क्योंर्जीज़स्तान देश में चिकित्सा स्नातक प्राप्त कर पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से इंटर्नशिप करेंगे ये 90 प्रशिक्षु चिकित्सक,

Leave a comment