हत्यारोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल,

पीलीभीत में मारपीट और हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट करके भेजा जेल,

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराध और अपराधी नियंत्रण को देखते हुए पुलिस ने वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया, जिसमे थाना दियोरिया कला पुलिस ने धारा 133/2026, 105 बीएनएस में वांछित गौरव पुत्र लालता प्रसाद, पकडिया बिन्दुआ को मकरन्दापुर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,

दरअसल पीलीभीत में दो दिन पूर्ब बीते 19 जुलाई को वादी दिनेश कुमार की तहरीर के माध्यम से सूचना दी गयी कि गौरव कुमार निवासी ग्राम पकड़िया बिन्दुआ द्वारा उनके तहेरे भाई राजेश कुमार के साथ बीते 17 जुलाई को गाली गलौज एवं मारपीट की गयी थी,जहाँ ईलाज के दौरान दो दिन बाद ही 19 जुलाई को राजेश कुमार उर्फ राजेशदास की मृत्यु हो गयी।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुक़ददमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है।

Leave a comment