
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना ने बचाई मासूम की जिंदगी,जन्म से हृदय रोगी, ईलाज के बाद मिली नई जिंदगी..
दरअसल पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के संडाह गांव की निवासी इच्छा देवी 7 वर्ष की जन्म से ही हदय में छेद जिसको मडिकल साइंस में (CONGENITAL HEART DISEASES ) भी कहा जाता है.इससे बच्ची गंभीर बीमारी से पीड़ित थी।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बच्ची के उपचार का खर्च कर पाने में असमर्थ था, परिवार को बीमारी की गंभीरता और सरकारी उपचार सुविधाओं की जानकारी ना होने से भी उपचारविहीन परिस्थितियों बनी हुई थी,इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके ) की टीम B से डॉ खुशबू जमाल,डॉ वर्षा सक्सेना,शुष्मा श्रीवास्तव (स्टाफ नर्स), धर्मेन्द्र कुमार आप्टोमेटरिस्ट प्राथमिक विद्यालय संडाह में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था,टीम ने बच्ची के परिजनों को बीमारी के उपचार की प्रक्रिया एवं सरकार द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के बारे जानकारी दी गई,जिले स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डी.ई.आई.सी. मैनेजर के सहयोग से 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बच्ची को RBS टीम ने सभी आवश्यक जांच कराई गयीं, साथ हीं उच्च चिकित्सा संस्थान जे.एन.मेडिकल कालेज अलीगढ़ द्वारा 9 जुलाई को बच्ची के हदय की सर्जरी कराई गयी।जहाँ ईलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा योजनाओ द्वारा निशुल्क किया गया,ईलाज और सर्जरी के बाद बच्ची इच्छा देवी पूरी तरह से स्वास्थ्य है एवं खेल कूद रही है। बच्ची के माता-पिता ने RBS टीम एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया,
सरकार की योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) बच्चों में जन्मजात रोगों की समय पर पहचान कर निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। फिलहाल मासूम बच्ची के सफल ईलाज के बाद परिजन खुश है,

Leave a comment