
पीलीभीत की बिटिया का मध्यप्रदेश में आयोजित सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में दिखेगा परचम, जिला पीलीभीत की बेटी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खेले जाने वाले सब जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनेगी,ये बेटी पीलीभीत के दियोरी ग्राम की रहने वाली है और इस का नाम दिव्याभारती,
आपको बता दें कि रितुरानी हॉकी एकेडमी द्वारा होनहार बच्चो का ट्रायल लिया गया, जिसमे दिव्या ने शानदार खेल प्रदर्शन कर टॉप 18 में अपनी जगह बनाई थी,रितुरानी हॉकी एकेडमी के मैंनेजर हर्ष शर्मा ने आधिकारिक सूची में दिव्या भारती किट नम्बर 18 और किट नम्बर 1 हिमांशी को गोलकीपर के लिए सलेक्ट किया गया है,दिव्या की बात करें तो वह ग्राम दियोरी में स्थित उच्चप्राथमिक विद्यालय की छात्रा है और उसके पिता ने मजदूरी करते हुए भी अपनी बेटी के हौसलों पर चार चाँद लगाते रहे।
बताते चले कि अन्य खिलाड़ियों में सिमरन,सुखनूर कौर,प्रभजोत कौर,रीनारानी,रितिका,कोमल,भु मिका,ज्योति,खुशी,दीक्षा,कनिष्का,सारिका,रवीना,तन्वी,अमनप्रीत कौर तथा दिव्या भारती शामिल हैं।

Leave a comment