
पीलीभीत भाजपा सदर विधानसभा का बूथअध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमे शहर विधायक और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम में सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्ष शामिल हुए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा भी उपस्थित रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की वही कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने किया Iशुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्ज्वलन से किया गयाI,बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम गोपाल मिश्र ने कहा कि किसी बिल्डिंग की नींव जितनी मजबूत होती है वो बिल्डिंग उतनी मजबूत होती है और आप सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की मजबूत नींव हैं बूथ अध्यक्षों के लिए कहा कि आप ही की वजह से भाजपा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है,उन्होंने कहा कि अगला वर्ष चुनावी वर्ष है और ये चुनाव एक युद्ध की तरह है और आप सभी बूथ अध्यक्ष संगठन के मजबूत सिपाही हैं I विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा के लिए हम संगठन के लिए काम करते हैं उसके विपरीत आज विपक्ष साम-दाम-दंड-भेद के द्वारा कैसे भी सत्ता हासिल करना चाहता है इसका जीवंत उदाहरण हाल ही में दिल्ली में हुई घटना है I
भाजपा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बूथ अध्यक्षों में उत्साह भरते हुए कहा कि आपके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है,कि सड़को पर पढ़ी जाने वाली नमाज बंद हुई ,पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज बना,एशिया की सबसे बड़ी खमीर फैक्ट्री भरा पचपेड़ा में लगी,आसाम चौराहे और नौगवां चौराहे पर जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज बना और बरेली- सितारगंज फोरलेन रोड भी निर्माणाधीन है, संजय गंगवार ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपने आवास पर रोजा अफ्तारी तो बहुत कराई,लेकिन उन्होंने कभी रामचरित मानस का पाठ नहीं कराया क्योंकि ऐसा करने से उनके जालीदार टोपी वाले दोस्त नाराज हो जाते और ऐसे नमाजवादी हम पर हिंदू मुस्लिम करने का आरोप लगाते हैं Iसदर विधानसभा में दावा ठोक रहे भावी प्रत्याशियों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि बरसात में जिस तरह मेढक निकलते हैं ठीक उसी तरह नए-नए प्रत्याशी निकलकर आ रहे हैं लेकिन 2027 कोई कितना भी प्रयास क्यों न कर ले भाजपा की जीत हीं सुनिश्चित है I इस अवसर पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे,

Leave a comment