महिला आयोग की दो सदस्यों ने जिले में की जनसुनवाई, शिकायतो के जल्द निस्तारण का निर्देश,

राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय एवं सुनीता सैनी पीलीभीत पहुंची और जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत किया,जनसुनवाई में मारपीट,आपसी विवाद,आवास,घरेलू हिंसा सहित अन्य मुद्दों पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिसमें से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया तथा 13 शिकायतों पर सम्बंधित अधिकारियों को महिला आयोग सदस्यों ने निर्देशित किया कि वह सभी प्रकरणो की स्थलीय जाँच करके शिकायतों का निस्तारण करें, इसके बाद महिला आयोग की सदस्यों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया,वहां पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सरकार की सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीण स्तर पर चौपालों का आयोजन करते रहे।

महिला आयोग की सदस्यों ने जिला जेल के महिला बैरक का भी निरीक्षण किया तथा सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया,जेल में सफाई व्यवस्था और खानपान व्यवस्था पर भी खास जोर दिया,इस मौके पर जिलास्तरीय अधिकारियों में मुख्यतः जेलर संजय राय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी मौजूद रहे,

Leave a comment