

पीलीभीत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार,
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आज नए प्राचार्य डॉ. अमित कुमार( पैथोलॉजी) विभाग ने कार्यभार संभाल लिया है .कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों से परिचयात्मक बैठक कर संस्थान की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा भी की,
प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना और रोगियों को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है,अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा संस्थान में अनुशासन,पारदर्शिता एवं टीमवर्क की संस्कृति को बढ़ावा देना रहेगा। महाविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने नए प्राचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संस्थान के समग्र विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है, आपको बता दें की कैम्पस में एक पैरामेडिकल मृतक छात्रा कशिश (सिटी स्कैन विभाग)की हत्या की गई थी,हालांकि आरोपी सागर x-ray विभाग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल जेल भेज दिया है,इस घटना में बीचबचाव कर रही स्टॉफ नर्स निधि भी हमले में घायल हुई थी|
फिलहाल मामले में तत्कालीन प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा की शिथिलता को देखते हुए उच्चधिकारियो द्वारा उनको हटाकर डॉ अमित कुमार को पीलीभीत का कमान सौपा है,

Leave a comment