24 घंटे में पकडे गए 3गौकश,एक का हाफ एनकाउंटर,बाकी की तलाश में जुटी स्पेशल पुलिस टीम,

byte–सुकीर्ति माधव (पुलिस अधीक्षक)पीलीभीत

पीलीभीत में गौकश और पुलिस में मुठभेड़,जहानाबाद पुलिस ने 3 शातिर गौकशो को किया अरेस्ट,पुलिस ने 1तमंचा,खोखा,कारतूस सहित गौकशी उपकरण किया बरामद,

पीलीभीत पुलिस ने अभियान चलाकर गौकश के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 तस्करो को अरेस्ट किया है. दरअसल एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर थाना जहानाबाद पुलिस और गोकश में मुठभेड़ की घटना हुई, इस के दौरान गौकशी में वांछित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 घंटे में पुलिस के इस एक्शन से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है,तस्करो में 1-कासिम अली, ग्राम पंसौली,थाना जहानाबाद,2-मोहम्मद राशिद ग्राम पंसौली,थाना जहानाबाद,3-इस्लाम कस्बा एवं थाना जहानाबाद शामिल है,

पुलिस के इस मुठभेड़ में गौकश कासिम अली के दाहिने पैर में गोली लगी,जिसे इलाज के लिए सीएचसी जहानाबाद भेजा गया है ।इन के कब्जे से 1 अवैध तमंचा,खोखा कारतूस एवं गौकशी के उपकरण भी बरामद हुए।पुलिए ने कार्यवाही करते हुए थाना जहानाबाद मे 275/2026, धारा 109 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. बताते चले कि बीते 20 जुलाई की रात को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पंसौली स्थित गन्ने के खेत में एक गौवंशीय बछड़े का वध करने का मामला सामने आया था, और उसके अवशेष भी फेंक दिए गए थे।थाना जहानाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए केस दर्ज करते हुए 273/2026,धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर एसओजी,सर्विलांस सहित चार टीमों का गठित की गई थी,जिन्होंने 24 घंटे के भीतर वांछित गौकश को हॉफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है।तस्करो से पूछताछ में पता चला कि वे ग्राम पंसौली निवासी बुन्दन खां के उमरा पर जाने से पूर्व लगभग 300 लोगों की दावत आयोजित की थी। बुन्दन खां एवं उसके पुत्र राशिद ने गांव के ही कासिम तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गौवंशीय बछड़े का वध करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 20/21.07.2026 की रात में गौवंशीय बछड़े का वध कर उसका अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिया।हालांकि घटना में शामिल अन्य गौ हत्यारे फरार हैं,मगर पुलिए की स्पेशल टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है,

Leave a comment