काम के बदले पैसे,SDM के ड्राइवर नदीम पर अवैध वसूली का आरोप,अकूत संपत्ति का क्या CBCID करेगी जाँच,

सईया है कोतवाल तो डर काहे का,

जी हाँ पीलीभीत के पूरनपुर तहसील में SDM के ड्राइवर पर भ्रष्टाचार और माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगने का मामला सामने आया है,

दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ​साहूकारा लाइनपार के रहने वाले वैभव सक्सेना ने डीएम और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चालक तहसील क्षेत्र के खनन माफियाओ, लकड़ी माफियाओ और गौकशी करने वालों से सीधा संपर्क है।आरोपी है कि SDM का चालक नदीम आपने साहब एसडीएम के नाम पर अवैध वसूली कर करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति अर्जित की है।तहसील में लंबित फाइलों का काम चंद मिनटों में निबटाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता है। शिकायतकर्ता ने पूरे इस प्रकरण की जाँच सीबीसीआईडी से कराने और आरोपी पर सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Leave a comment