
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास,जान से मरने की धमकी, पुलिस ने FIR दर्ज कर किया अरेस्ट,
दरअसल थाने में एक शिकायत के आधार पर थाना पुरनपुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, शिकायत में बताया गया है कि उनकी नाबालिग बेटी को मोहल्ला ढका निवासी नाबालिग आरोपी लड़के ने गलत नियत से घर के बाहर शौचालय में ले जाने का प्रयास किया और जब इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने पीड़ित नाबालिग और उसके परिजनों को भद्दी-भद्दी गालिया देना शुरू दिया,यही नहीं मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दे दी।पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, जिसमे थाना पूरनपुर में केस दर्ज करते हुए धारा 320/2026 धारा 74/115(2)/352/351(3) BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुक़ददमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को पुलिस कस्टडी में रखते हुए मारपीट और दुष्कर्म आरोपी जमील को तत्काल हिरासत में ले लिया और जाँच शुरू कर दी है,

Leave a comment