




पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालयों में अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगते हुए 9 लोगो के वेतन रोकने के दिए निर्देश दिया है,
पीलीभीत में आज मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया,विकास भवन में संचालित जिला पंचायत राज कार्यालय,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी,सहायक निदेशक निबन्धक,सहकारी समितियां, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम-रोजगार में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण कार्यालय में लता कुमारी वरिष्ठ सहायक,यूपी नेडा कार्यायल में अमित कुमार,वरिष्ठ सहायक,अल्पसंख्यक कार्यालय में नदीम अहमद,वरिष्ठ सहायक एवं प्रोबेशन कार्यालय में सुमित कुमार,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैर हाजिर मिले, गैरहाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगते हुए CDO ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है,साथ हीं कार्यालयों में अलमारियों के ऊपर रखे अभिलेखों को आलमरी के अन्दर रखने औए पुराने रिकार्ड की बइंडिंग कराने के लिए भी निर्देश दिया,CDO ने अलमारियों के ऊपर पटल सहायक की पदनाम की स्लिप लगाये जाने के भी निर्देश दिये।विकास भवन और कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के लिए भी निर्देश दिए है।

Leave a comment