

योगी सरकार में यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी तब मिली,ज़ब शराब तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 50 हजार की इनामी सदस्य को गिरफ्तार किया गया,एसटीएफ ने शराब तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली के थाना जिरखपुर से गिरफ्तार किया है,इसके खिलाफ वर्ष 2023 में प्रयागराज के नवाबगंज थाने में आपराधिक मामले सहित आबकारी एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया था, मुकदमे में अभियुक्त के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया,गिरफ्तार शराब तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है,ये अपने गैंग के साथियों से मिलकर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर यूपी के रास्ते बिहार ले जाने का काम करता था,एसटीएफ की टीम ने अमेठी जिले के थाना कमरौली से उसके गैंग के 3 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था,शराब तस्कर मानवीर उर्फ़ मुन्नू पूर्व में भी अंडे सप्लाई कर ट्रक में अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चूका है,सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में ये गिरफ्तारी की गई है,गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को पंजाब के मोहाली स्थित थाना जिरखपुर में दाखिल किया गया,तस्कर को स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर एसटीएफ प्रयागराज पहुंची है,गिरफ्तार अभियुक्त मनवीर सिंह उर्फ़ मन्नू के खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a comment