
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन दौरे पर रहेंगे,दोपहर 12:40 बजे जालौन पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा,12:45 बजे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड (राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट) पहुंचेंगे और 12:45 से 1:45 बजे तक माधौगढ़,सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित भी करेंगे,योगी आदित्यनाथ का 1:45 से 2:45 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।2:45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 2:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और उसके बाद 2:50 बजे जालौन से वापस प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे कि तैयारियां कर ली गई है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने स्वागत की तैयारी की है तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कमर कस लिया है,डीएम,एसपी एवं जिलास्तरीय अधिकारियो के साथ साथ भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में किया जायेगा भव्य स्वागत

Leave a comment