स्टेशन पर मिली अज्ञात किशोरी,सूचना के बाद मौके पर पहुंची 1090 हेल्पलाइन और पुलिस टीम,

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर एक लावारिश किशोरी के मिलने से हड़कंप मच गया,सूचना के बाद 1090 बाल संरक्षण विभाग की टीम ने किशोरी को संरक्षण में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है,

1090 हेल्पलाइन पर लावारिस किशोरी की सूचना के बाद जिला प्रोबेशन विभाग से टीम रेलवे स्टेशन शाही के लिए रवाना हुई,जहाँ एक लावारिस किशोरी की बरामदगी हुई,जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर सचल दल द्वारा शाही रेलवे स्टेशन पहुंचकर किशोरी को आपने संरक्षण में लिया, इस रेस्क्यू अभियान में लावारिश अवस्था में पायी गयी किशोरी को जिला बाल संरक्षण इकाई में संरक्षित किया गया, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन पीलीभीत की टीम किशोरी से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में जुट गई है,वन स्टॉप सेंटर मे किशोरी को लाने वाली टीम में मुख्य रूप से मीनाक्षी पाठक,संरक्षण अधिकारी ,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रतुल सिंह ,केसवर्कर,नीतू चौहान ,सुपरवाइजर और पुलिस टीम भी मौजूद रहीं।

Leave a comment