
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बघिन के घायल अवस्था में मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया था,आनन फानन में उसे उपचार के लिए माला गेस्टहॉउस ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. इसका ईलाज डॉ दक्ष गंगवार द्वारा किया जा रहा था,दिलहाल पोस्टमार्टम के लिए बरेली के IVRI(इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट) भेजा गया है.
विभागीय जानकारी के अनुसार 25 जुलाई दिन शनिवार को गश्त के दौरान करीब 5:00 बजे सुबह उसे घायल अवस्था में पाया गया,वन विभाग ने उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर उपचार की प्रक्रिया शुरू कराई गई,डॉ दक्ष गंगवार ने बताया कि उसे चोट लगने के सेप्टिक हो गया था.फिलहाल बघिन का ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है,बड़ी बात ये है कि क्या बघिन के आपसी संघर्ष में घायल होने या शिकार की कोशिश की आशंका जताई जा रही है.
बताते चले की इस बघिन की उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है.टाइगर रिजर्व dfo मनीष कुमार ने पांच सदस्य टीम का गठन किया है जो इसकी लगातार निगरानी करेगी,वही बघिन को पोस्टमार्टम के लिए बरेली के IVRI भेज दिया है,


Leave a comment