पीलीभीत के कौन है ये शानदार ias अधिकारी, जिनको मिल गया केंद्र में अहम पद,

कौन है पीलीभीत के मूल निवासी IAS नरेश पाल गंगवार,भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं नरेशपाल गंगवार 94 बैच के ias अफसर है,अब केंद्र ने अहम् जिम्मेदारी देते हुए शिक्षा विभाग में सचिव बनाया है.नरेश पाल गंगवार ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के साथ भी कई अहम पदों पर काम किया है।नरेशपाल ने वर्ष 1993 में UPSC की परीक्षा पास की थी।जिनको अब शिक्षा मंत्रालय के सचिव बनया गया है.

आपको बता दें कि बीती रात भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में नरेशपाल गंगवार सचिव बनाए गए है,वरिष्ठ ias अधिकारी नरेश पाल गंगवार मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर तहसील स्थित मूसेपुर गांव के मूल निवासी हैं।इनका जन्म 21 अक्टूबर 1970 को हुआ था,उनकी बेसिक शिक्षा उनके गाँव में हुई फिर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 12वी करने के बाद वह नैनीताल में आगे की शिक्षा ग्रहण की।देर रात हाईकमान द्वारा उनके उच्च शिक्षा सचिव बनाए जाने की जानकारी होने पर पीलीभीत वासियो द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जारी की जा रही है और जमकर तारीफ भी की जा रही है,

Leave a comment