
पीलीभीत में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जन्म से कटे होंट मासूम की सर्जरी की गई जिसमे बच्ची को प्राकृतिक रूप सामान्य आकार दिया गया,
पीलीभीत के विकास खंड अमरिया स्थित ग्राम मुंडलिया गौसू निवासी अब्बास को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की पहल से नया जीवन मिला है,जन्म से कटे होंठ का निःशुल्क ऑपरेशन सफल हुआ, जन्म से ही कटे होंठ (Cleft Lip) की समस्या से यव मासूम पीड़ित था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार बच्चे का उपचार कराने में असमर्थ था।इसी दौरान आर.बी.एस.के. टीम में शामिल डॉ समन इसरार,अरुण कुमार आप्टोमेटरिस्ट,गायत्री ए.एन.एम. द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चे की पहचान की गई।
पीलीभीत के सीएमओ और जिला आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के सहयोग से बच्चे को हॉस्पिटल(आगरा) में भर्ती कराया गया,जहाँ चिकित्सकों द्वारा कटे होंठ का सफल ऑपरेशन किया गया।चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और अब वह सामान्य जीवन की ओर अग्रसर है। बच्चे के परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके बच्चे को नया जीवन और नई मुस्कान दी है।

Leave a comment