हत्यारोपियों पर कार्यवाही को लेकर मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार,डीएम को सौपा ज्ञापन,

पीलीभीत डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजे गए ज्ञापन में हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है,मामला पीलीभीत के थानाअमरिया का है,

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में स्थित ग्राम हरहरपुर धुरा निवासी सोमपाल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को पत्र भेजकर मांग की है कि जिला पीलीभीत में दर्ज मु.अ.सं.-153/2026 धारा-103(1), 238 बी.एन.एस. के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराया जाए,

भेजे गए पत्र में सोमपाल ने खुद को थाना अमरिया जिला पीलीभीत का निवासी बताया है। जिनका बेटा शिवकुमार की बीते 1जून 2026 को गांव के ही सूरजपाल पुत्र नन्दराम,अरूण पुत्र सूरजपाल,रामचन्द्र पुत्र नन्दराम,नरेन्द्र पुत्र मोहन लाल,महेन्द्र पुत्र चोखेलाल,बन्टी पुत्र तेजराम ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया,जिसका शव दिनांक 7जून 2026 को प्रेमपाल पुत्र छोटेलाल के गन्ने के खेत से बरामद किया गया था,जिसका पोस्टमार्टम अमरिया पुलिस द्वारा करवाया गया था,इस सम्बन्ध में मृतक के पिता सोमपाल ने थाना अमरिया पर मु.अ.सं.-153/2026 धारा-103 (1), 238 बी.एन.एस. पंजीकृत करवाया गया था,लेकिन आरोप है कि अमरिया पुलिस ने अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।मृतक परिजनों ने आरोपियों से सांठ-गांठ का आरोप भी लगाया है कि आरोपियों पर कार्यवाही ना करने कि वजह से वो खुलेआम घूम रहे हैं, साथ हीं परिवार को धमकियां भी दे रहे हैं।

आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर मृतक शिवकुमार के परिजनों ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को मानवाधिकार आयोग सम्बोधित ज्ञापन सौपा और गुहार लगाते हुए पत्र में दर्ज मु.अ.सं.-153/2026 धारा-103(1), 238 बी.एन.एस. आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की है,

Leave a comment