पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में झूठी कहानी बनाकर पुलिस को कर रहा था गुमराह,पीलीभीत पुलिस से बचने के लिए रचा गया था षड़यंत्र,उत्तराखण्ड में छुप कर कर था नौकरी,
पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में बीते 22 जुलाई को आकाश उर्फ ओमशंकर,निवासी ग्राम-भंगा मोहम्मदगंज,थाना सुनगढ़ी के पौटा डैम के पास नहर में कूद जाने की सूचना के बाद अमरिया पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।अगले दिन उसके भाई अरविन्द कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गोताखोरों की टीम द्वारा नहर में उसकी खोजबीन की गई,मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा,
अमरिया पुलिस द्वारा जांच के बाद पता लगा कि आकाश उर्फ ओमशंकर और उसके अन्य 5 साथियों के खिलाफ थाना सुनगढ़ी पर 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में 325/26 के तहत केस दर्ज है।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश के बाद अमरिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा जांच में पता चला कि आरोपी आकाश कार्यवाही और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को गुमराह कर रहा था, यही नहीं पीड़ित किशोरी पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए आरोपी आकाश ने नहर में डूबने की झूठी कहानी रचाई थी,आरोपी अपना वेश भूषा बदलकर सिर पर पगड़ी बांधकर उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिडकुल में नौकरी कर रहा था।मौका पाते ही अमरिया पुलिस और सर्विलन्स टीम ने उसे कस्बा अमरिया के रामलीला मैदान से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड आकाश अपने परिजनों के साथ मिलकर नहर में कूदने और डूबने की झूठी कहानी रचाई थी।
आपको बता दें कि पीड़ित किशोरी के पिता (वादी) बेनीराम पुत्र गनेशराम ने आरोपी आकाश उर्फ ओमशंकर थाना सुनगढ़ी एवं 5 अन्य लोगो के खिलाफ नाबालिग शीतल उम्र 15 वर्ष को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने को लेकर थाना सुनगढ़ी में 325/26 धारा 137(2)/352/351(3) बीएनएस व 3 (1) (द) (ध), 3 (2) (V-A) एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था,पीड़ित किशोरी के पिता (वादी) का आरोप है कि मुकदमे से बचने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आकाश उर्फ ओमशंकर एवं उसके परिजनों ने नहर में डूबने की झूठी सूचना दी थी तथा नहर किनारे जूते उतारकर झूठी कहानी बनाने का प्रयास किया गया था । साथ ही आरोपी आकाश ने वादी एवं उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली,
इस पूरे मामले में वादी बेनीराम निवासी थाना सुनगढ़ी की तहरीर पर थाना अमरिया पुलिस ने 188/26 धारा 248, 249, 351(3), 351(4), 352, 217, 229 एवं 61(2) बीएनएस के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है,पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है,


Leave a comment