जन्म से दिल में था छेद,निःशुल्क चिकित्सा के बाद मिली नई जिंदगी,मां-पिता ने सरकार की इस योजना को किया धन्यवाद,

भार्गव (दिल में छेद से पीड़ित बालक)

शिखा (दिल में छेद से पीड़ित बच्ची )

मासूम का जन्म से दिल में था सुराख़,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना ने सही वक़्त पर दिलाया ट्रीटमेंट,मासूम को मिली नई जिंदगी,

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम-दियुनी केसरपुर में मासूम भारगव उम्र 8.5 वर्ष पुत्र दीपक और शिखा उम्र 5 वर्ष पुत्री अरविन्द निवासी ग्राम कल्लिया दोनों बच्चो का जन्म से ही दिल में छेद (CONGENITAL HEART DISEASES) था,आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से RBSK ने परिवार को इस बीमारी की गंभीरता और सरकारी उपचार सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया,

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम RBSK की टीम ने पीड़ित बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया,जिलेस्तर से CMO के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बच्ची को उच्च चिकित्सा संस्थान जे.एन.मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजा गया। वहाॅ चिकित्सकों द्वारा भारगव की 18 जुलाई एवं शिखा की दिनांक 27 जुलाई को निःशुल्क सर्जरी की गयी।उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया,पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने RBSK टीम एवं स्वास्थ्य विभाग का ढेर सारा आभार व्यक्त किया,

Leave a comment